हॉर्न बजाने को लेकर विवाद, युवक की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन में हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद ट्रैक्टर शोरूम संचालक यश मित्तल की हत्या के मामले में माधवनगर थाना पुलिस ने सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पहले विशाल ठाकुर, विजय ठाकुर, सागर और करण को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मुख्य आरोपी आयुष, शेंटू और आकाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपियों आयुष, शेंटू और आकाश को घटना स्थल दमदमा मोड़ से माधवनगर थाने तक पैदल ले जाकर जुलूस निकाला। पुलिस की अभिरक्षा में आरोपियों को पैदल जाते देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
बताया जा रहा है कि दमदमा मोड़ पर रास्ता देने के लिए यश ने हॉर्न बजाया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने यश पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते यश की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हुए थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर म