ललितपुर: आईटीआई कॉलेज के पास दबंगों ने युवक और उसके माता-पिता के साथ की मारपीट, पिता की इलाज के दौरान मौत
ललितपुर शहर के आईटीआई कॉलेज के पास मंगलवार को नकाबपोश दबंगों ने एक युवक द्वारा शराब के लिए पैसे न देने पर उसके एवं उसके माता-पिता के साथ लोहे की राड व धारदार हथियारों से मारपीट की थी।जहां बुजुर्ग पिता की झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।उक्त मामले में पीड़ित कृष्णपाल की पत्नी की शिकायत के आधार पर सात नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।