बदलापुर: सिंगरामऊ पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बदलापुर तहसील क्षेत्र के सिंगरामऊ पुलिस टीम के द्वारा एक मुकदमे में वांछित चल रहे शुभम गौतम निवासी रामपुर थाना बदलापुर को मुखबिर की सूचना पर रजनीपुर हाईवे पर सड़क के किनारे से गिरफ्तार करते हुए पुलिस आवश्यक विधि कार्रवाई में जुटी हुई है। जबकि गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अब्दुल वहाब हेड कांस्टेबल विशेष द्विवेदी तथा कांस्टेबल रोहित चौहान मौजूद रहे।