सराड़ा: पाल सराड़ा मे बोरवेल की मोटर चालू करने गये युवक की करंट लगने से मौत
Sarada, Udaipur | Mar 29, 2024 सराड़ा थाना क्षेत्र के पाल सराड़ा में बोरवेल की मोटर चालू करने गये युवक की करंट लगने से मौत हो गई।सराड़ा थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि खरबर समडाला निवासी चंपालाल पिता रुपा मीणा अपने साले कालुलाल निवासी पाल सराड़ा के घर पर मेहमान आया था।इसी दौरान वहां पर बोरवेल की मोटर चालू करने के लिए गया इस दौरान करंट लग गया।जिससे मौत हो गई।