हनुमानगढ़: गांव 28 एलएलडब्ल्यू में बेटे ने पिता पर ईंट से किया हमला, कंधे में फ्रैक्चर, परिवार पर प्रताड़ना के आरोप
सदर थाना क्षेत्र के गांव 28 एलएलडब्ल्यू में एक वृद्ध पिता पर उसके बेटे की ओर से ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल वृद्ध ने अपने परिवार पर लगातार प्रताड़ित करने, मारपीट करने और भोजन तक नहीं देने के आरोप लगाए हैं। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।