ग्वालियर गिर्द: महिला ने युवक पर पति को छोड़कर साथ रहने के लिए मजबूर करने की शिकायत दर्ज कराई
महाराजपुरा पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर कृष्णकांत शर्मा नाम के युवक के खिलाफ अजीबोगरीब मुकदमा दर्ज किया है। 41 साल की महिला का आरोप है कि वह शादीशुदा है और अपने पति के साथ रहती है, लेकिन कृष्णकांत शर्मा उसे पिछले 8 महीनों से अपने पति को छोड़कर खुद के साथ रहने के लिए मजबूर कर रहा है ऐसा नहीं करने पर वह उसे और पति को जान से मारने की धमकी देता है।