डलमऊ: पति ने पुलिस से लगाई गुहार, पत्नी पर बच्चे, जेवर और नकदी लेकर घर छोड़ने का आरोप
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे बिचला मजरे कनहा गांव से एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला अपने तीन वर्षीय बच्चे, जेवरात और करीब एक लाख रुपये नकद लेकर घर से चली गई। पीड़ित पति ने डलमऊ कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी और बच्चे को सकुशल बरामद करने तथा मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।