अनूपपुर: सांप काटने पर झाड़-फूंक नहीं, सीधे अस्पताल पहुंचें: कलेक्टर
अनूपपुर। वर्षाकाल में सर्पदंश की घटनाओं की आशंका को देखते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी-स्नेक वेनम (ASV) दवा का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया गया है,प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सांप काटने पर समय गंवाए बिना मरीज को तुरंत नजदीकी शासकीय अस्पताल पहुंचाए