जांजगीर: जांजगीर-नैला में श्रमदान अभियान के तहत तालाब की सफाई में जनप्रतिनिधि और कर्मचारी शामिल हुए
जांजगीर-नैला नगर पालिका द्वारा वार्ड क्रमांक 3 में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित कर तालाब की सफाई की गई। अभियान में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण एवं नगर पालिका के कर्मचारी शामिल हुए। स्वच्छता और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में तालाब परिसर की सफाई कर लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया