टेहरोली: बिजना में मोबाइल फोन की दुकान से लाखों का सामान हुआ चोरी, पुलिस जांच में जुटी
थाना उल्दन क्षेत्र के बिजना में दुकानदार भरत लाल पुत्र वृषभान अहिरवार ने आज गुरुवार को समय 4 बजे थाना उल्दन में लिखित में सूचना देकर बताया कि वह मोबाइल फोन एवं विद्युत सामग्री बेचकर अपना गुजारा करता था लेकिन चोरों ने रात्रि के समय दुकान का ताला तोड़कर करीब 2 लाख तक का सामान चोरी कर लिया दुकानदार जब सुबह आया तो दुकान देख उसके होस उड़ गए