बिक्रमगंज: बिक्रमगंज के खिरोधरपुर गांव के पास नहर किनारे अज्ञात वृद्ध का शव मिला, पुलिस पहचान में जुटी
बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के खिरोधरपुर गांव के पास आज मंगलवार को दोपहर करीब 2 बज नहर किनारे एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। यह शव नटवार बाजार से करीब एक किलोमीटर दक्षिण, खैरा-भूधर जाने वाले रास्ते पर एक पेड़ के नीचे मिला। पुलिस ने शव बरामद की है।