सहारनपुर: जनकपुरी थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश नहीं हो रहे चार वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों पर दबिश देकर किया गिरफ्तार
थाना जनकपुरी पुलिस ने अदालत से जारी गैर जमानती वारंटों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अर्पित विहार निवासी नीरज और गौरव के साथ माहीपुरा निवासी सोमपाल उर्फ सोमप्रकाश तथा अशोक को हिरासत में लिया।