फतुहा: बांका घाट स्टेशन के पास अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की हुई मौत
Fatwah, Patna | Jul 2, 2026 बंकाघाट स्टेशन के पूर्वी छोर पर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से बुधवार की रात्रि एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर बंकाघाट रेल थानाध्यक्ष गनौरी दास दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर स्टेशन परिसर ले आयें है। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पहचान कराने की कोशिश करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा जा रहा है।