सिकंदराराऊ: नगला उदैया के निकट बाइक सवार दूधिया ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, मजदूर हुआ घायल
पूरन सिंह प्रजापति निवासी सिकतरा सिकन्दरा राऊ से मजदूरी कर बाइक से घर आ रहा था। नगला उदैया के पास हसायन की ओर से आ रहे दूधिया ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और घायल अवस्था में रोड किनारे पडा हुआ छोड़कर फरार हो गया। वहां से गुजरने वाले राहगीरों की नजर जब रोड किनारे घायल पूरन सिंह पर पड़ी तो उन्होंने 108 एंबुलेंस की सहायता से उसको उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया।