बागपत: बिलोचपुरा में विधायक निधि से बन रही इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण में अनियमितताओं का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध
सोमवार की दोपहर करीब साढे तीन बजे ग्राम बिलोचपुरा में विधायक निधि से बन रही इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध जताया। उनका कहना है कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। बरसात के बाद निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग सड़क कई स्थानों पर धंस गई है।