अम्बाला: गांव धुराली में गोगा मेडी के सेवादार को पीट किया घायल, इलाज के लिए पहुंचा शहर के सिविल अस्पताल
Ambala, Ambala | Mar 4, 2024 आज सुबह अंबाला के गांव धुराली में गोगा मेडी के सेवादार को आधा दर्जन लोगों ने किसी बात पर हुए विवाद के बाद पीट कर घायल कर दिया। वह इलाज के लिए अब शहर के सिविल अस्पताल पहुंचा है। घायल ने बताया कि रात गोगा मेडी पर कार्यक्रम का आयोजन था। आज सुबह उसने वहीं पर काम कर रहे अन्य सेवादारों को काम के लिए कहा तो उन्होंने उस पर स्टील के गिलास से हमला कर घायल कर दिया।