हटा: सिलापरी गांव में महुआ बीनने गए युवक पर भालू का हमला, सिविल अस्पताल में भर्ती
Hatta, Damoh | Apr 4, 2026 रजपुरा थाना क्षेत्र के सिलापुरी गांव में खेत में महुआ बीनने गए युवक पर भालू ने हमला कर दिया, भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल रामचरण पिता मनोहर आदिवासी उम्र 32 वर्ष निवासी सिलापरी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा लाया गया यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आज शनिवार दोपहर दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया