कटनी नगर: खेल मैदान पर शासकीय अस्पताल भवन बनाए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे युवा, लगाई गुहार
जिले के जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत उमरियापान स्थित अंधेली बाग खेल मैदान पर शासकीय अस्पताल बनाया जा रहा है। मैदान को बचाने लिए दर्जन भर युवक आज बुधवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुँचे और गुहार लगाई। इस संबंध में क्षेत्र के शिवांश चौरसिया ने जानकारी दी।