जमुई: खेत में खाना लेकर जा रहा किशोर वज्रपात की चपेट में आया, अस्पताल लाने के दौरान हुई मौत
Jamui, Jamui | Jul 24, 2026 कटौना गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे खेत में काम कर रहे मजदूर को खाना देने जा रहा 16 वर्षीय सत्यम कुमार वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।