भक्ति और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ उपाध्याय दिव्यचंद विजय महाराज का चातुर्मास प्रवेश
- 105 साल में पहली बार हाथीपोल जैन धर्मशाला में संतों का हुआ चातुर्मास प्रवेश
@followers @top fans News 24 Udaipur
#jainism #jaindharm #udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 18 जुलाई। श्री जैन श्वेतांबर महासभा, उदयपुर के तत्वावधान में उपाध्याय दिव्यचंद विजय महाराज (चेतन महाराज) का चातुर्मास प्रवेश शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि रामचंद्र सूरी समुदाय के भुवन सूरीश्वर मुनिश्री के शिष्य रत्न विश्वचंद महाराज के शिष्य उपाध्याय दिव्यचंद विजय महाराज के मंगल प्रवेश के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। नाहर ने बताया कि महासभा के इतिहास में 105 साल में पहली बार हाथीपोल जैन धर्मशाला किसी संतों का चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश हुआ है।
प्रात: चौगान मंदिर से हाथीपोल जैन धर्मशाला तक भव्य मंगल प्रवेश यात्रा निकाली गई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयघोष एवं जगह-जगह गउली बनाकर महाराज का अभिनंदन किया तथा धार्मिक वातावरण में चातुर्मास प्रवेश महोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया। मंगल प्रवेश के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए नवकारसी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने सहभागिता की।
जैन श्वेतांबर महासभा, उदयपुर के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चातुर्मास के दौरान विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक एवं संस्कारमूलक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर, अशोक जैन, राजेन्द्र जवेरिया, प्रकाश नागौरी, सुनील पारख, दिनेश भण्डारी सहित सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।
Girwa, Udaipur | Jul 23, 2026