परिहार: परिहार में अवैध क्लिनिक पर छापेमारी, “परिहार क्लिनिक” सील
परिहार प्रखंड मुख्यालय स्थित हाईस्कूल के सामने गली में संचालित “परिहार क्लिनिक” पर प्रशासन ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त अभियान में क्लिनिक में कई अनियमितताएं पाई गईं। जांच के दौरान आवश्यक कागजात, रजिस्ट्रेशन और योग्य चिकित्सक की उपलब्धता संतोषजनक नहीं पाई गई। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत क्लिनिक को सी