इटावा: अटल प्रतिमा के नीचे आमरण अनशन पर बैठे भाजपा नेता शरद बाजपेई का सिटी मजिस्ट्रेट ने 12 घंटे बाद चाय पिलाकर खत्म कराया
Etawah, Etawah | Dec 22, 2025 डीएम चौराहा स्थित अटल पथ पर भाजपा नेता और नगर सभासद शरद बाजपेई रविवार सुबह 11 बजे से रात करीब 11 बजे तक आमरण अनशन पर बैठे रहे। उनका अनशन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा के स्वरूप में बदलाव और उसे भव्य बनाए जाने की मांग को लेकर था। कड़ी ठंड के बीच प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश और आश्वासन के बाद रात साढ़े 11 बजे चाय पिलाकर खत्म कराया।