इटावा: महोत्सव पंडाल में सजी शाम ए कव्वाली कार्यक्रम में मुर्तजा अजीज ने अपनी आवाज से किया मंत्रमुग्ध, डीएम और एसएसपी रहे मौजूद
Etawah, Etawah | Dec 22, 2025 इटावा महोत्सव पंडाल में रविवार रात आयोजित 'शाम-ए-कव्वाली' कार्यक्रम में मशहूर कव्वाल मुज़तबा अज़ीज ने शहरवासियों को अपनी दिलकश आवाज़ से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कव्वाली के अंदाज़ में सदाबहार गीत 'सांसों की माला पे सिमरु मैं पी का नाम, प्रीतम तो कुछ नहीं है...' सुनाकर पूरे माहौल को भक्तिमय और रूहानी अहसास से भर दिया। डीएम एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद