अटरू: अटरू में धनुष लीला आयोजन के लिए सुरक्षा इंतजामों व मार्गों का लिया गया जायजा
Atru, Baran | Mar 31, 2026 अटरू में धनुष लीला की तैयारियों का जायजा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था परखी अटरू कस्बे में प्रसिद्ध लोकोत्सव एवं धार्मिक आयोजन 'धनुष लीला' को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद है। आला अधिकारियों ने आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के उद्देश्य से मार्गों का पैदल जायजा लिया।