गाण्डेय: गांडेय में सफाई कर्मी और ड्राइवर सहित अन्य को 13 महीने से वेतन नहीं मिला, फॉरवर्ड ब्लॉक नेताओं ने सुनी परेशानी
Gandey, Giridih | May 8, 2026
गांडेय प्रखंड में कार्यरत सफाई कर्मी टिंकू हरिजन, ड्राइवर विजय कुमार सहित अन्य को भी 13 महीनों से वेतन नहीं मिला है। फॉरवर्ड ब्लॉक नेताओं ने शुक्रवार को 2 बजे प्रखंड कार्यालय पहुंच कर इनकी परेशानी सुनी। मौके पर फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने प्रशासन और संबंधित कंपनी को निर्देशित कर तत्काल बकाया वेतन भुगतान की व्यवस्था की मांग की।