नगर परिषद जयसिंहनगर क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर कुछ व्यक्तियों द्वारा दुकानों के सामने बिना अनुमति टीन शेड का निर्माण किया गया। घटना का वीडियो मंगलवार की शाम 7 बजे लगभग सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार, शेड लगाने वाले व्यक्तियों ने इसे छोटे सब्जी व्यापारियों को किराए पर दिया और मोटी रकम वसूली।