धनघटा: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपियों को महुली पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
संतकबीरनगर। थाना महुली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभयनाथ मिश्र के निकट