उचकागांव: त्रिलोकपुर टोला में आग लगने से पाँच बीघा गेहूँ की फसल जलकर राख
उचकागांव थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर टोला के चंवर में तैयार गेहूं की फसल में गुरुवार की अहले सुबह अचानक आग लग गई। जिसमे मौके पर दौरी के लिए जमा की गई लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।बताया जा रहा है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर टोला के सुरेश चंद्र सिंह, सुनीता देवी, अस्मिता देवी और उमापति देवी के द्वारा अपने-अपने हिस्से की गेहूं रखी थी।