कोंडागांव: बेतबेड़ा के जंगल में बे-मौसम बारिश और आंधी-तूफान से आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की हुई मौत
कोंडागांव के ग्राम पंचायत बेतबेड़ा के जंगल क्षेत्र में बे-मौसम बारिश, तेज आंधी और तूफान के बीच आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है, जब अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान जंगल में चर रहे मवेशियों पर बिजली गिर गई।जिससे तीन मवेशियों की मौत हो गई है।