डलमऊ: पत्रकार की पुत्री ने जिले में छठवां स्थान प्राप्त किया, पत्रकार संघ एवं नामित सभासद ने छात्रा को किया सम्मानित
न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज डलमऊ की इंटरमीडिएट की छात्रा उम्मे हबीबा, अभिनव, वंदना, निष्ठा सिंह ने जिले में नाम रोशन किया है। जिस पर बृहस्पतिवार को समय लगभग 9:00 बजे डलमऊ पत्रकार संघ एवं नामित सभासद के द्वारा उम्मे हबीबा को माला पहनकर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर पत्रकार साथी एवं नामित सभासद मौजूद रहे।