पट्टी: पेंटर को मजदूरी मांगने पर धमकाया, 3 हजार बकाया मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी
पट्टी क्षेत्र के लौवार गांव में मजदूरी मांगने गए एक पेंटर को कथित तौर पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि बकाया 3 हजार रुपए मांगने पर उसे मारने के लिए दौड़ाया गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लौवार गांव निवासी सतीश कुमार ने शुक्रवार को उच्च अधिकारियों को दी गई तहरीर में बताया कि उसने गांव के एक व्यक्ति के घर की रंगाई-पुताई का