भदोही: लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत अपनादल (एस) पार्टी की जिला मासिक बैठक क्षेत्रीय कार्यालय में संपन्न।
लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत अपनादल (एस) पार्टी की जिला मासिक बैठक क्षेत्रीय कार्यालय मर्यादपट्टी में पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल व बृजेश सिंह की अध्यक्षता में संम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान महापुरुषों के साथ पार्टी के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।