उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के नेतृत्व में उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार और अश्विनी कुमार द्वारा दादपुर मोड़ के पास से इंडियन ऑयल लिखा हुआ एक टैंकर को जब्त किया गया। जिसमें से 2529 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। साथ ही चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने शनिवार की शाम 4:00 बजे प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।