हज़ारीबाग: उत्पादन बाजार समिति परिसर में बने मतगणना केंद्र का DEO ने किया निरीक्षण,आगामी 4 जून को काउंटडाउन होगी शुरू
हजारीबाग जिले में आगामी 4 जून को मतगणना का काउंटडाउन शुरू हो जाएगी। दो दिन के बाद सभी प्रत्याशियों के किस्मत का ताला खुल जाएगा। चार जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने हजारीबाग उत्पादन बाजार समिति परिसर में बने मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया।