पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने एससी/एसटी प्रकरण में 2 माह से फरार दो आरोपी किए गिरफ्तार
पहाड़ी पुलिस ने एससी/एसटी प्रकरण में दो माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कठोल निवासी समीम और खुर्शीद को गिरफ्तार किया।दोनों आरोपी मारपीट के एक एससी/एसटी प्रकरण में वांछित चल रहे थे।न्यायालय के नोटिस तामील होने के बाद भी पेश नहीं होने पर की कार्रवाई।सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी।