कामडारा: कामडारा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Kamdara, Gumla | Jun 8, 2026 कामडारा प्रखंड क्षेत्र में झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। बारिश शुरू होते ही मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिला। खेतों में वर्षा का पानी पहुंचने से खेती-किसानी के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।