रामनगर: हथोइया मजरे धौरछिया गांव में चौकीदार के घर में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान, तीन पशु झुलसे
रामनगर तहसील अंतर्गत हथोइया मजरे धौरछिया गांव में शनिवार/ रविवार की रात करीब 3:30 बजे रामनगर थाने में चौकीदार के पद पर तैनात रामशंकर पुत्र तुलसीराम के घर अचानक आग लग गई। जिससे लाखों रुपए का सामान जल गया। एक भैंस और भैंस के दो बच्चे झुलस गए। बताया जा रहा है आज बिजली की शार्ट सर्किट से लगी है। घर में रखा राशन साइकिल पंपिंग सेट सहित अन्य सामान जल गए।