शाहपुरा: पथरिया पहुंची मां हिरन नदी जल संवर्धन यात्रा, नदी पर पुल बनाने की उठी मांग
जबलपुर पूर्व जनपद अध्यक्ष अनुराग सिंह, एसडीएम शाहपुरा एम.एम. रघुवंशी और तहसीलदार पिपरिया कला के मार्गदर्शन में मां हिरन नदी जल संवर्धन यात्रा आज रविवार को 11 बजे ग्राम पथरिया (भैरोघाट) पहुंची। यात्रा के स्वागत में ग्रामीणों ने ध्वज पूजन और मां हिरन नदी का पूजन किया।