जबेरा: जबेरा में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ
Jabera, Damoh | Jun 2, 2026 जबेरा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण युवा केंद्र जबेरा में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार की शाम 5 बजे समापन समारोह संपन्न हुआ।शिविर का आयोजन जिला खेल अधिकारी सैफुल्लाह खान के निर्देशन में संपन्न हुआ जिसमें बच्चों और युवाओं को कबड्डी एवं वॉलीबॉल खेल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।