घुवारा: घुवारा की बेटी क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ झटके 5 विकेट; ऑनर बोर्ड पर दर्ज होगा नाम
घुवारा की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास रच दिया। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे महिला टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 17 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट लिए और 7 मेडन ओवर भी डाले। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उनका नाम अब लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर बोर्ड पर दर्ज किया जाएगा।