गाज़ीपुर: मानपुर में एलजी मनोज सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ता संकटा मिश्रा के घर जाकर उनकी माता जी सरस्वती देवी को दी श्रद्धांजलि
गाजीपुर के जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के मानपुर गांव में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संकटा प्रसाद मिश्रा के आवास पर पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय सरस्वती देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों और संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना।