शंभूगंज: शंभूगंज बाजार में रामनवमी से पहले ढोल-बाजे के साथ निकला भव्य जुलूस, उमड़ी लोगों की भीड़
शंभूगंज बाजार में रामनवमी के पूर्व ढोल बाजा के साथ भव्य रूप से जुलूस निकाला गया। जहां रथ पर सवार देवी देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा। गुरुवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे निकली गई जुलूस को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ लगी रही। इस जुलूस में सुरक्षा को लेकर शंभूगंज के पुलिस पदाधिकारी से लेकर शंभूगंज बीडीओ नीतीश कुमार भी साथ-साथ चल रहे थे।