चांदपुर: चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी में मकान पर कब्जे को लेकर विवाद में मारपीट व पथराव, कई घायल
चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी में शनिवार की दोपहर करीब 12:00 मकान के कब्जे को लेकर विवाद हो गया जिसमें पथराव व मारपीट हुई ।गांव उमरी पीर निवासी डॉक्टर हारून का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके मकान पर कब्जे को लेकर पथराव व मारपीट की जिसमें उनके पिता मोहम्मद इब्राहिम माता मुसर्रत बहन सोनम भाई अजीम व जहांगीर घायल हुए हैं।