हैदरगढ़: नवाबगंज: सिद्धौर क्षेत्र में पौधरोपण अभियान पर उठे सवाल, देखरेख के अभाव में सूख गए सैंकड़ों पौधे
सिद्धौर विकास खंड की ग्राम पंचायतों में हर साल बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाता है, लेकिन उचित देखरेख और सिंचाई के अभाव में बड़ी संख्या में पौधे सूख रहे हैं। ग्रामीणों ने पौधरोपण अभियान को महज औपचारिकता बताते हुए सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पौधे लगाने के बाद उनकी नियमित सिंचाई, सुरक्षा और निगरानी नहीं की जाती।