छतरपुर नगर: 4 साल के मासूम ने निगला ₹5 का सिक्का, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने 5 मिनट में बचाई जान
टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परा निवासी 4 साल 6 माह के कबीर पिता संतोष अहिरवार ने आज 04 मई दोपहर करीब 4 बजे खेलते समय 5 रुपए का सिक्का निगल लिया। सिक्का बच्चे की आहार नली में फंस गया,जिससे वह रोने लगा।परिजनों ने जब बच्चे से कारण पूछा तो उसने बताया कि उसने सिक्का निगल लिया है। घबराए परिजन तत्काल निजी वाहन से उसे नौगांव अस्पताल लेकर पहुंचे।