बहराइच: प्रेमनगर गांव में गन्ने के खेत में जंगली जानवर ने पत्ती काट रही महिला पर किया हमला, महिला की हुई मौत
बहराइच। मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर जंगल मटेरा के मजरा प्रेमनगर में जगली जानवर के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहराइच-लखीमपुर सीमा पर स्थित प्रतापपुर जंगल मटेरा की निवासी राजकुमारी गन्ने की पत्ती काटने गई थी। तभी जंगली जानवर के हमले में मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई