चान्हो: युद्ध के कारण दुबई में फंसे बीजुपाड़ा के दीपक सकुशल लौटे
Chanho, Ranchi | Mar 6, 2026 चान्हो प्रखंड के बीजुपाड़ा स्थित छोटानागपुर हार्डवेयर के संचालक दीपक दुबई टूर से सकुशल अपने घर लौट आए हैं। शुक्रवार को जैसे ही वे अपने घर पहुंचे, परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। युद्ध जैसी भयावह स्थिति के बीच सुरक्षित घर वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली। दीपक 24 फरवरी को एक सीमेंट कंपनी के पैकेज पर अपने अन्य साथियों के साथ दुबई घूमने गए थे।