भोगांव: करीमगंज स्कूल से डेढ़ कुंटल गेहूं चोरी, एक सप्ताह में दूसरी बार हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बिछवा थाना क्षेत्र के करीमगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर करीब डेढ़ कुंटल गेहूं चोरी कर लिया। यह एक सप्ताह के भीतर विद्यालय में हुई दूसरी चोरी है।