लोनी: लोनी इलाके में बुधवार को फाल्गुन माह की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा की शुरुआत लोनी के बलराम नगर स्थित शिव ह
Loni, Ghaziabad | Mar 20, 2024 यात्रा में शामिल ओमपाल राठी ने बताया कि शिव हनुमान मंदिर द्वारा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया है। श्याम प्रेमियों के लिए फाल्गुन माह विशेष महत्व है। इस यात्रा में आसपास के भारी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया। यात्रा बलराम नगर से शुरू होकर लालबाग, इंदिरापुरी, गिरी मार्केट, विकास पब्लिक स्कूल समेत अन्य इलाकों से होकर गुजरी।