धनघटा: टिकुईकोल बाबू में कथित पलायन मामले पर नया मोड़, ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख पर लगे आरोपों को बताया निराधार
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुईकोल बाबू में ब्लॉक प्रमुख के उत्पीड़न से एक परिवार के पलायन किए जाने के सुभासपा नेताओं के आरोपों पर नया मोड़ आ गया है। गांव के कई ग्रामीणों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि कथित पलायन करने वाला परिवार पड़ोसियों के साथ मारपीट की घटना के बाद स्वयं गांव छोड़कर चला गया। वहीं नाथनगर ब्लॉक प्रमुख र